ओचक निरीक्षण में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मेरठ के द्वारा जन-सुविधाओं की गई समीक्ष

**ओचक निरीक्षण में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मेरठ के द्वारा जन-सुविधाओं की गई समीक्षा**उत्तर प्रदेश शासन एवं परिवहन आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार जन सामान्य की सुविधाओं एवं कार्यालय की व्यवस्थाओं के सत्यापन हेतु संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन)मेरठ श्रीमती अनीता सिंह के द्वारा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान जन सुविधाएं जैसे पानी की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पटल पर कार्य की व्यवस्था, कार्यालय की साफ सफाई ,सी.सी. कैमरे की व्यवस्था रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था एवं कार्य की पेंडेंसी की समीक्षा की गई,कार्यालय में साफ-सफाई एवं जन सामान्य के कार्य, पीने की व्यवस्था एवं पटल पर किए गए कार्य सामान्य रूप से संचालित पाए गए , कुछ आवेदकों द्वारा कार्य के बारे में फीडबैक भी लिया गया, तो उनके द्वारा संतुष्ट किए गए प्रस्तुत किया गया, निरीक्षण अधिकारी द्वारा कुछ कार्यदायी संस्था के कार्मिकों द्वारा पहचान पत्र न पहनने पर हिदायत दी गई कि भविष्य में पहचान पत्र अवश्य पहने, पटल पर कार्य करने वाले लिपिकों द्वारा नेम प्लेट लगाई जाए, कार्य की पेंडेंसी ना रखे, समय अनुसार कार्य का निस्तारण करें,सरकार एवं विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्य करें, निरीक्षण के दौरान श्री अभिनव चौधरी यात्री/मालकर अधिकारी बदायूं, श्री असीम रजा,प्रधान सहायक, परिवर्तन कार्मिक एवं परिवहन कार्यालय बदायूं के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे