एटा/जलेसर: महादेव परशुराम मन्दिर से चोरों ने दान पेटिका व घंटे उड़ाए.!

*एटा/जलेसर: महादेव परशुराम मन्दिर से चोरों ने दान पेटिका व घंटे उड़ाये।*

 
लगातार तीसरी बार हुई चोरी से ब्राह्मण समाज में आक्रोश।


जलेसर। नगर में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरी की घटनाओं की बढ़ती वारदातों तथा उनके खुलासे नहीं होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार की रात्रि में नगर के समसपुर रोड स्थित महादेव परशुराम खाटू श्याम मन्दिर में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिरों के ताला तोड़ कर दान पेटीकाएं और घण्टे आदि सामान चोरी कर ले गए। लगातार तीसरी बार इस मन्दिर में हुई चोरी की घटना से आक्रोशित ब्राह्मण समाज द्वारा प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नगर के समसपुर रोड स्थित महादेव परशुराम खाटू श्याम मन्दिर में 02अक्टूबर 2026 की बीती रात में चोरों द्वारा महादेव जी के मन्दिर में रखी दान पेटिका,घंटे एवं 
अन्य पूजा वर्तन चोरी कर ली गई हैं। घटना की सूचना सोमवार को सुबह जब मंदिर के दरवाजे खुले दिखे तो पुजारी को कुछ आशंका हुई।  अन्दर जाकर देखने पर मंदिर  उपरोक्त सामान गायब था। घटना की जानकारी तत्काल
थाना पुलिसको दी गई। घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंचने पर ब्राह्मण समाज महासभा के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार उपाध्थाय के नेतृत्व में कार्यकारिणी के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे।  जहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित को तहरीर सौंप कर अभियोग दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। अध्यक्ष डॉ अजय कुमार उपाध्थाय द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को बताया कि इससे पूर्व भी दो बार मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।जिससे चोरों के हौंसले बुलन्द है।
वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि उक्त घटना संज्ञान में है । घटना का अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर सुराग लगाने में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों जांच की जा रही है।

 

रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।