इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग डिपो का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए दिशा-निर्देश

मुरादाबाद। लाकड़ी फाजलपुर स्थित इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग डिपो का प्रबंध निदेशक अम्बरीन अख्तर और उप मुख्य यांत्रिक अभियंता अनुराग यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूरे डिपो का भ्रमण कर बसों के संचालन, चार्जिंग व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डिपो में साफ-सफाई, बसों की नियमित देखरेख, चार्जिंग व्यवस्था और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रखा जाए।

अधिकारियों ने डिपो की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों से जानकारी भी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिपो में तैनात अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।