आई आईं एम आर में एड्स जागरूकता अभियान

मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति(स्वास्थ्य जिला प्रशासन) के द्वारा इंदौर के महाविद्यालय में सघन जागरूकता अभियानचलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज दिनांक 10 सितंबर को इंदौर इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IIMR) के द्वारा जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

सर्वप्रथम डॉ विवेक उपरीत (प्राचार्य-आईआईएमआर) द्वारा आईसीटीसी एक्सपर्ट का प्लांटर और मोमेंट देकर स्वागत किया गया

आईसीटीसी काउंसलर श्री ज्ञानवंती चौधरी मैडम ने बहुत ही बारीकी से एच.आई.वी. और एड्स के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की और सभी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत मे डॉ सुखदेव बंबोरिया द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया इस अवसर पर डॉ अनुराधा पाठक, डॉ प्रीति पाटीदार, डॉ डिंपल सुखीजा, श्री कुणाल सिंह सोलंकी, श्री अखिलेश शर्मा, वसिम खान एवं श्री गौरीशंकर सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।