अहमदाबाद मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आगाज, डीआरएम ने दिलाई शपथ

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में ?स्वच्छता ही सेवा-2026? अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को किया गया। अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष अभियान की थीम ?स्वच्छता में सहभागिता; स्वच्छ भारत, विकसित भारत? रखी गई है। इसके बाद 1 से 15 अक्टूबर तक ?स्वच्छता पखवाड़ा-2026? आयोजित किया जाएगा।

अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

महेसाणा रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

वहीं विसनगर रेलवे स्टेशन पर डीआरएम वेद प्रकाश के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ परिसर और स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लिया तथा ?स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत? के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया।

विद्यार्थियों ने देखा रेल कोचों के रखरखाव का काम

अभियान के तहत आयोजित ?स्वच्छता ज्ञान यात्रा? में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, साबरमती के विद्यार्थियों ने इंटीग्रेटेड कोचिंग डिपो, साबरमती का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को रेल कोच और ट्रेनों की साफ-सफाई, रखरखाव एवं अनुरक्षण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

इस दौरान विद्यार्थियों को बायो-टॉयलेट की कार्यप्रणाली और संचालन के बारे में भी समझाया गया। रेलवे की ओर से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

भ्रमण के बाद कॉन्फ्रेंस हॉल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।

17 और 18 सितंबर को अभियान के तहत ?स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता? गतिविधियों में स्वच्छता शपथ, जागरूकता कार्यक्रम, प्रदर्शन सत्र, स्वच्छता ज्ञान यात्रा, नुक्कड़ नाटक, कला प्रतियोगिता तथा दान और पुनः उपयोग जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, रेलवे कर्मचारियों और आमजन को स्वच्छता अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।