अहमदाबाद और एकतानगर के बीच 11 एवं 12 नवंबर को चलेगी हेरिटेज स्पेशल ट्रेन, विस्टाडोम कोच में सफर का मिलेगा अनुभव

अहमदाबाद। त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद और एकतानगर के बीच हेरिटेज स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09175/09176 कुल 4 फेरों में 11 और 12 नवंबर 2026 को संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 09175 अहमदाबाद-एकतानगर स्पेशल अहमदाबाद से दोपहर 15:15 बजे रवाना होकर शाम 19:00 बजे एकतानगर पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09176 एकतानगर-अहमदाबाद स्पेशल सुबह 10:15 बजे रवाना होकर दोपहर 14:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव वडोदरा स्टेशन पर रहेगा।

इस हेरिटेज स्पेशल ट्रेन में 4 वातानुकूलित विस्टाडोम कोच होंगे। इनमें 3 एक्जीक्यूटिव चेयरकार कोच और एक रेस्तरां डाइनिंग कार शामिल है। इससे यात्रियों को आरामदायक सफर के साथ विशेष रेल यात्रा का अनुभव मिलेगा।

रेलवे के अनुसार ट्रेन की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।