अमरिया में रामलीला मेले के हिसाब को लेकर फायरिंग में 2 की हत्या के मामले में दो आरोपी और हुए गिरफ्तार, पूर्व में आठ आरोपियों को पुलिस भेज चुकी है जेल। अब तक पुलिस ने 10 को गिरफ्तार कर भेजा जेल। पीà

रिपोर्टर: राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना अमरिया पीलीभीत 
मो 9719672920

अमरिया में रामलीला मेले के हिसाब को लेकर फायरिंग में 2 की हत्या के मामले में दो आरोपी और हुए गिरफ्तार, पूर्व में आठ आरोपियों को पुलिस भेज चुकी है जेल।
अब तक पुलिस ने 10 को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पीलीभीत जनपद कस्बा अमरिया में दिनांक 12.10.2026 को रामलीला मेले के पैसों के हिसाब के लेन-देन को लेकर हुई फायरिंग की घटना में 02 व्यक्तियों की हत्या के मामले में अमरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पीलीभीत पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 13.10.2026 को बादी रोहित गुप्ता पुत्र नरेश कुमार निवासी कस्बा व थाना अमरिया की तहरीर के आधार पर थाना अमरिया पर मु0अ0सं0 240/26 धारा 190/191(2)/191(3)/103(1)/3(5)/352/115(2)/351(3) बीएनएस में कौशल गुप्ता, हर्षित गुप्ता पुत्रगण नरेश कुमार गुप्ता,नरेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता,रचित गुप्ता,सचित गुप्ता व 6 अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

घटना में प्रकाश में आए अन्य 12 आरोपित गणों में से 2 आरोपित अनिल कुमार पुत्र मूलचंद निवासी वार्ड नं0 4 शिव मन्दिर,धर्मवीर उर्फ सोनू गंगवार पुत्र वासुदेव निवासी मोहल्ला सिटी कालोनी कस्बा व थाना अमरिया को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव के नेतृत्व में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 17.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर तुमड़िया रोड नवनिर्मित हाईवे के नीचे से गिरफ्तार किया गया है।
अमरिया पुलिस के द्वारा अब तक कुल 10 गिरफ्तारी हो चुकी है जिसमें दिनांक 14.10.26 को संतोष कुमार गुप्ता, कौशल गुप्ता,नरेश कुमार गुप्ता निवासी वार्ड नं0 13 मैन रोड अमरिया तथा दिनांक 15.10.26 को हर्षित गुप्ता पुत्र नरेश कुमार गुप्ता, रचित गुप्ता पुत्र संतोष कुमार गुप्ता,आशु उर्फ आशीष अरोड़ा पुत्र अशोक कुमार अरोड़ा,राकेश अरोड़ा पुत्र धर्मराज अरोड़ा,विक्की मौर्या उर्फ नील कमल पुत्र लाला राम मौर्या को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है वही दिनांक 17.10.26 को अनिल कुमार व धर्मवीर उर्फ सोनू गंगवार को जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपित गणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित सिंह, उ0नि0 राजेश कुमार,उ0नि0 तेजवीर सिंह,का0 अंकुर कुमार,रि0का0 राहुल कुमार, का0 आकाश मान शामिल रहे हैं।