अनिरुद्ध मिश्रा बने सपा के तहसील मीडिया प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

खुटार,शाहजहांपुर।खुटार क्षेत्र के ग्राम सौफरी में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान ग्राम रौतापुर कलां निवासी अनिरुद्ध मिश्रा को समाजवादी पार्टी का पुवायां तहसील मीडिया प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामली के सपा एमएलसी किरणपाल कश्यप मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खां और पुवायां तहसील अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र वर्मा समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पद की जिम्मेदारी मिलने पर अनिरुद्ध मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने की बात कही।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनिरुद्ध मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।,,