अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एसआईजी की बैठक

अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एसआईजी की बैठक

यात्री सुविधाओं और सुरक्षा पर रेलवे का जोर

अजमेर। अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा सुरक्षा और संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 21 जुलाई 2026 को मंडल कार्यालय अजमेर के अंतर्गत आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा ने की।

बैठक में स्टेशन के विकास यात्री सुविधाओं भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेशन पर भीड़ को व्यवस्थित रखने टिकट व्यवस्था को सुचारु बनाने और यात्रियों के लिए पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इसके साथ ही खाद्य स्टॉल पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता और स्टेशन परिसर में स्वच्छता के उच्च मानक बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर मनोज मीना मंडल सुरक्षा आयुक्त योगेन्द्र कुमार और स्टेशन प्रबंधक रवीश कुमार सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रेलवे अधिकारियों ने यात्री सुविधाओं सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्टेशन की व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाने पर जोर दिया। स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप की यह बैठक यात्रियों को अधिक सुविधाजनक स्वच्छ और सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।