अग्रवाल सभा कालेजियम के 85 से अधिक सदस्य जगमोहन गर्ग के साथ-राकेश गोयल

पंचकूला : अग्रवाल सभा पंचकूला के चुनाव में जगमोहन गर्ग ग्रुप का प्रचार तेजी से आगे बढ़ रहा है। जगमोहन गर्ग के साथ 82 से 94 के बीच सदस्य हैं और हम बड़ी जीत दर्ज करेंगे। जगमोहन गर्ग ग्रुप के प्रेस सचिव उम्मीदवार राकेश कुमार गोयल ने दावा किया कि प्रतिद्वंदी ग्रुप चुनाव में हारेगा और हम अग्रवाल सभा के साथी नए साथियों को जोड़ेंगे। जगमोहन गर्ग ने अपने विरोधी गुट पर सर्वसम्मति की प्रक्रिया को तोड़ने और चुनाव में राजनीति लाने के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि कालेजियम के सदस्यों पर दबाव बनाने के लिए उनके रिश्तेदारों और समधियों तक के माध्यम से फोन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 118 कालेजियम सदस्यों में से किसी को भी उन्होंने फोन नहीं करवाया और वे केवल अपनी बात रख रहे हैं। जगमोहन गर्ग ने कहा कि अग्रवाल सभा के चुनाव में समाज की एकता, सेवा और संगठन का विस्तार प्राथमिकता होनी चाहिए। महासचिव पद के उम्मीदवार मुकेश बंसल ने पूर्व संयोजक की भूमिका और कार्यकाल को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके पिता बाल कृष्ण बंसल को भी सरकार ने संयोजक नियुक्त किया था, लेकिन जब उन्हें लगा कि चुनाव करवाने के लिए अनुकूल माहौल नहीं है तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। मुकेश बंसल ने आरोप लगाया कि पूर्व संयोजक कई वर्षों तक छह-छह महीने का विस्तार लेते रहे। उन्होंने यह भी कहा कि अग्रवाल भवन में विकास के जिन कार्यों का श्रेय लिया जा रहा है, वे समाज के लोगों के सहयोग से संभव हुए हैं। मुकेश बंसल के लिए समाज के लोगों की भागीदारी और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण विषय है। चुनाव के दौरान प्रत्याशी समाज के सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं। 

अग्रवाल सभा पंचकूला के एक नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। प्रधान पद के उम्मीदवार जगमोहन गर्ग की टीम ने सेक्टर-6, 8, 9, 10 और 18 में क्लोजियम सदस्यों के साथ बैठकें कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। इन बैठकों में सदस्यों से संपर्क बढ़ाने, आपसी तालमेल मजबूत करने और चुनावी अभियान को गति देने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठकों में संबंधित सेक्टरों और आसपास के क्षेत्रों के क्लोजियम सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया। टीम की योजना है कि सभा के सदस्यों तक अपने एजेंडे और भविष्य की प्राथमिकताओं को पहुंचाया जाए। इस दौरान सामाजिक एकजुटता, समाजसेवा और अग्रवाल सभा की गतिविधियों को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

प्रधान पद के उम्मीदवार जगमोहन गर्ग की टीम ने सभा में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने तथा सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। प्रेस सचिव पद के उम्मीदवार राकेश गोयल ने क्लोजियम सदस्यों से चुनावी तैयारियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदस्यों की भागीदारी और आपसी समन्वय से अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

इनमें जगमोहन गर्ग, सुभाष सिंगला, मुकेश बंसल, सतीश कुमार अग्रवाल, डॉ. राजेश बिंदल, राकेश गोयल, विकास भोजिया, बजरंग दास सिंगला, प्रवीण गर्ग, मुकेश गोयल, संदीप गर्ग, प्रदीप बंसल, दिनेश कुमार मित्तल, श्रवण कुमार सिंगला, महेंद्रपाल बंसल, अमित गोयल, अतुल गर्ग और जयराजा गर्ग शामिल हैं। 

बैठकों में ये सदस्य रहे मौजूद

जगमोहन गर्ग, सुभाष सिंगला, मुकेश बंसल, सतीश कुमार अग्रवाल, डॉ. राजेश बिंदल, राकेश गोयल, विकास भोजिया, बजरंग दास सिंगला, प्रवीण गर्ग, मुकेश गोयल, संदीप गर्ग, प्रदीप बंसल, दिनेश कुमार मित्तल, श्रवण कुमार सिंगला, महेंद्रपाल बंसल, अमित गोयल, अतुल गर्ग, जयराजा गर्ग, प्रवीण गोयल (सेक्टर-16), प्रवीण गोयल (सेक्टर-12ए), राम पंसारी (एमडीसी), प्रदीप अग्रवाल, राज कुमार, सुनील कुमार जैन, मदन गोपाल गोयल, सज्जन कुमार बंसल, विनीत कुमार सिंगला, दलीप चंद गुप्ता, भगवान दास गोयल, बबी सिंगला और पवन कुमार गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।